स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 अंतर्गत होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण सह एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम, निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल ने जारी किया आदेश

(कटनी)  संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के तहत प्रदेश के नगरीय निकायों में आपसी अनुभवों से सीखने के लिये विभिन्न प्रकार क्षमतावर्धन गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा हैजिसमें नियमित संवाद ज्ञान प्रबंधन एवं आपसी अनुभवों से सीखने की गतिविधियां प्रमुख है। उपरोक्त कार्यकम अंतर्गत जबलपुर डिवीजन की 22 निकायों के प्रतिनिधियों के लिए नगरपालिक निगम कटनी मे 02 अगस्त से 03 अगस्त 2024 तक दो दिवसीय एक्सपोजर विजिट सह प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य रूप से एकीकृत्र ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजना संबंधित गतिविधियों एवं शहर में स्थापित विभिन्न अधोसंरचनाशहर की साफ-सफाई के साथ साथस्वच्छ सर्वेक्षण-2024 से संबंधित गतिविधियों का भी निरीक्षण कराया जाएगा । उक्त दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे से बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में होगी।कार्यक्रम को पूर्णतः जीरो वेस्ट थीम पर आयोजित किया जाएगा ।उक्त कार्यक्रम हेतु निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल द्वारा आदेश जारी कर संपूर्ण व्यवस्थाओं हेतु सुधीर मिश्राप्रभारी कार्यपालन यंत्री को प्रभारी बनाते हुए सभी कर्मचारियों/अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से किए जाने हेतु आदेशित किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें