कलेक्टर की अध्यक्षता में ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित

(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा की अध्यक्षता में ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, एसीईओ श्री आरके पस्तोर, जिला परियोजना प्रबंधक श्री देवेन्द्र श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारीगण तथा जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय समस्त स्टॉफ एवं स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य (सीआरपी) उपस्थित रहीं। बैठक में श्री शर्मा द्वारा स्व-सहायता समूह, ग्राम संगठन, संकुल स्तरीय संगठन, सामुदायिक संस्थाओं का सहकारिता में पंजीयन, सीसीएल, कृषि एवं गैर कृषि आजीविका गतिविधियॉं, स्वरोजगार एवं प्रशिक्षण तथा लखपति क्लब चिन्हांकन में परिपूर्णता संबंधी विषय पर गहन समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही आकांक्षी विकासखण्ड अंतर्गत विकासखण्ड बल्देवगढ में संकेतक पर आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत प्रविष्टि करने हेतु भी निर्देशित किया गया। साथ ही उन्होंने आजीविका गतिविधियों के सुदृढीकरण की दिशा में सार्थक पहल करते हुए क्लस्टर निर्माण विकास पर भी निर्देश दिये तथा अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टीकमगढ को विभिन्न आजीविका गतिविधियों के निरीक्षण, सुदृढीकरण एवं समुदाय के साथ बैठक कर समीक्षा करते हुए समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें