लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाये जाने पर कलेक्टर श्री कोचर ने प्रसन्नता व्यक्त की संपूर्ण अभियान की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

(दमोह)  कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की अध्यक्षता मे संपूर्ण अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह अर्पित वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।

      बैठक में चिकित्सा, कृषि, शिक्षा एवं आजीविका से संबंधित इंडीकेटर्स की समीक्षा की गई एवं जिले में लिये गये लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाये जाने पर कलेक्टर श्री कोचर द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगामी माह में भी लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाये जाने के निर्देश समस्त विभाग प्रमुखों को दिये गये।

            बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जिला चिकित्सा अधिकारी, उपसंचालक कृषि, जिला महिला बाल विकास अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी/जिला समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र, डीपीएम आजीविका के साथ प्रभारी अधिकारी, नीति आयोग के साथ सहायक नोडल अधिकारी संपूर्ण अभियान उपस्थित रहें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें