भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री रमेश जयसवाल की माता जी को दी गई श्रद्धांजली

(विजयराघवगढ) विजयराघवगढ़ क्षेत्र के भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री रमेश जयसवाल की माता श्रीमति फूलमती जयसवाल ग्राम गोइंद्रा निवासी 88 वर्ष का विगत दिवस अचानक हृदय गति अवरुद्ध हो जाने के कारण मृत्यु हो गई थी जिनका अंतिम संस्कार बेद बिधि से उनके बड़े पुत्र जिला विद्युत मंडल से सेवा निवृत काशीराम जयसवाल द्वारा उनके निजी भूमि में किया गया।

इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, पंडित जागेश्वर प्रसाद मिश्र, पंडित रघुबर प्रसाद मिश्र जिले के विद्युत विभाग के बरिष्ट अधिकारी क्षेत्रीय जनप्रति निधि गणमान्य नागरिक स्वजातीय बंधुओ द्वारा बड़ी संख्या में पहुचकर मृत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। वही इस दुख की घड़ी में रमेश जयसवाल , हंसराम जयसवाल, विनय जयसवाल दाऊ जयसवाल सहित समस्त दुखी परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की गई।

✍️ (जागेश्वर प्रसाद मिश्रा)
RPKP INDIA NEWS
     विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें