स्वच्छता अन्तर्गत की जा रही विभिन्न गतिविधियाँ,एक दिवसीय सिंगल यूज़ प्लास्टिक क्लीनअप ड्राइव आयोजन कर नागरिकों को किया गया जागरूक
(कटनी) स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत नगर पालिक निगम कटनी द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक के निर्देशन में एवं निगमायुक्त विनोद कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में निकाय में सिंगल यूज़ प्लास्टिक क्लीनअप ड्राइव आयोजित कर शहर एवं गलियों को स्वच्छ स्वस्थ व सुंदर बनाने का प्रयास जारी है। स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी आदेश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार निकाय में सिंगल यूज़ प्लास्टिक क्लीनअप ड्राइव अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है इसी तारतम्य में वार्ड क्रमांक 43 महाराणा प्रताप वार्ड में स्थित सुरम्य पार्क झील वाटर बाडी पर तैरते हुए प्लास्टिक को एकत्रित किया गया, साथ ही वार्ड क्रमांक 39 में स्थित धर्मिक स्थल पर साफ सफाई का अयोजन किया गया जिसमे नागरिकों के साथ मिलकर हनुमान मंदिर परिसर में सफाई कार्य कर हमारे शहर के धार्मिक स्थलो ,धरोहरों को साफ सुथरा रखने एवं थेले का इस्तेमाल करने वालो को फूल देकर स्वच्छता बनाए रखने हेतु धन्यवाद किया गया!

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ब्रांड एम्बेसडर श्रीमती निशा तिवारी श्रीमती नीलम जगवानी श्री आशुतोष मानके एवं ओम साईं विजन के प्रोजेक्ट इंचार्ज, टीम लीडर, सुपरवाइजर टीम सदस्य,वार्ड दरोगा सफाई मित्रो के साथ मिलकर आमजनो को स्वच्छता बनाए रखने हेतु सुरम्य पार्क में शपथ दिलाई गई।
