थाना माधवनगर परिसर में “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण

(कटनी) कटनी पुलिस द्वारा हरियाली और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए “एक वृक्ष माँ के नाम” अभियान के तहत थाना माधवनगर परिसर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में, डॉ. संतोष डेहरिया अति. पुलिस अधीक्षक और श्रीमती ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर एवं स्टॉफ के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इस अभियान के तहत थाना माधवनगर परिसर में पुलिस स्टाफ और ए.सी.सी के अधिकारीयों ने थाना स्टॉफ के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम में समस्त थाना माधवनगर के कर्मचारीगण उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए और वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित किया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्राप्त हो सके। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया गया यह कदम निश्चित रूप से समाज में एक सकारात्मक संदेश देगा और सभी को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेगा।

✍️ (मतीन खान)
RPKP INDIA NEWS
       कटनी

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें