कलेक्टर बंगले के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विदाई कार्यक्रम

(खरगोन)  कलेक्टर बंगले पर कार्यरत् भृत्य श्री प्रकाश दुबे 31 जुलाई 2024 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए। इसी प्रकार  भृत्य श्री राजु कानूनगो द्वारा भी विगत समय से सेवाएं दी गयी। ये भी सेवानिवृत्त हो गये तथा श्री मुरलीधर पुरे, वाहन चालक विगत जून माह 24 में सेवानिवृत्त हुये थे।

कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा द्वारा इन सभी कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए सेवानिवृत्ति के अवसर पर इन्हें शॉल-श्रीफल भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए इनके स्वस्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की गयी। इस अवसर पर समस्त बंगला स्टॉफ को स्वरुचि भोज भी कराया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें