कलेक्टर श्री यादव ने जिला स्वास्थ्य समिति की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा

योजनाओं के लचर क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

(कटनी)  कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक मे मातृ मृत्यु दर के वर्तमान आंकड़ों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए इस क्षेत्र मे ठोस और सार्थक पहल करनें स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया है।  कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग को आपसी समन्वय से इसके लिए प्राथमिकता से कार्य करनें की हिदायत दी है। बैठक मे सीईओ जिला पंचायत शिशिर गेमावत भी मौजूद रहे। कलेक्टर श्री यादव ने बैठक मे कहा कि लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना हमारी प्राथमिकता होना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सार्थक एप में करने और इसे ट्रेजरी के माध्यम से वेतन देयक से जोड़नें के निर्देश दिए। ताकि सार्थक एप मे हाजिरी दर्ज नही ंकरने वाले स्वास्थ्य कर्मी के वेतन की कटौती की जा सके। कलेक्टर ने स्वास्थ्य कार्यक्रम मे जिले के परफार्मेंस को बेहतर बनाने मैदानी स्वास्थ्य अमले के साथ बैठक कर अधिकारियों को नियमित मॉनीटरिंग एवं फील्ड विजिट करनें के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री यादव ने जिले में मातृ मृत्यु दर के मौजूदा आंकडों पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि 9 माह गर्भ के दौरान गर्भवती महिला की समय पर निर्धारित प्रोटोकाल के तहत सभी जांचें और उन्हे डाइट चार्ट देकर पौष्टिक खाना खाने की सलाह दी जाय और उसपर अमल कराया जाए। तो इससे मातृ मृत्यु दर में तो कमी आयेगी ही साथ ही पैदा होने वाला बच्चा भी स्वस्थ्य होगा।  कलेक्टर ने गर्भवती माताओं के संस्थागत प्रसव और नियमित जांच सहित बच्चों के टीकाकरण को बढ़ावा हेतु व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्य करनें की नसीहत दी। कलेक्टर ने कहा कि महिला बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता, सहायिका, स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ता और ए.एन.एम का मैदानी स्तर पर तालमेल बहुत जरूरी है। कलेक्टर श्री यादव ने बच्चों के पोषण स्तर में सुधार तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी बैठक के दौरान दिए। उन्होंने गत वर्षाे में मातृ मृत्यु तथा शिशु मृत्यु के कारणों का विश्लेषण करने का दायित्व जिला पंचायत सीईओ को सौपा है। ताकि भविष्य मे रणनीति बनाकर इसमे सुधारात्मक कदम उठाया जा सके जिससे भविष्य मे ऐसे मामलों में कमी लाई जा सके।  कलेक्टर श्री यादव ने दस्तक अभियान की मैदानी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 27 अगस्त तक जिले मे चल रहे इस अभियान की प्रगति मे सुधार लाया जाये और शत- प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित हो।   बैठक मे जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नयन सिंह, सीएमएचओ डॉ आठ्या, सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा, सहायक संचालक वनश्री कुर्वेती सहित सभी सीडीपीओ और बीएम ओ उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें