सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु 37 एल- वन अधिकारियों को ई- कक्ष में उपस्थित होने के निर्देश कलेक्टर श्री यादव ने जारी किया आदेश
(कटनी) सी.एम. हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण के कार्य में रूचि नहीं लेने तथा 50 दिवस एवं ग्रेडिंग माह जून-2024 की शिकायतें अत्यधिक संख्या में लंबित होने के कारण जिले की ग्रेडिंग पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा जिले के विभिन्न विभागों के 37 एल-वन अधिकारियों को जिला आपदा नियंत्रण कक्ष-99, ई-कक्ष में निर्धारित तिथि एवं समय उपस्थित होकर शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने हेतु निर्देशित किया है। कलेक्टर श्री यादव द्वारा जारी आदेश में प्रत्येक समय-सीमा की बैठको, पत्राचार एवं विभागीय बैठकों के माध्यम से सूचित किये जाने के बाद भी लंबित शिकायतों के निराकरण में कमी नहीं आने को निर्देशों की अवहेलना तथा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में उदासीनता, एवं शासन के कार्यों के प्रति लापरवाही परिलक्षित करने के कृत्य को लोक सेवक पद के अपेक्षित आचरण के विपरीत होने पर म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 का उल्लंघन किये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित किये जाने का लेख किया है। कलेक्टर श्री यादव ने खराब प्रदर्शन करने वाले 37 एल-1 अधिकारी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष-99, ई-वक्ष में निर्धारित दिनांक एवं समयानुसार उपस्थित होकर 50 दिवस एवं ग्रेडिंग माह की प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करते हुए प्रगति रिपोर्ट के साथ 10 दिवस में अपना जवाब प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया है। नियत अवधि तक प्रगति रिपोर्ट में सुधार न होने की दशा में संबंधितों के विरूद्ध एकपक्षीय कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।इन्हे दिए उपस्थित होनें के निर्देश कलेक्टर श्री यादव द्वारा 31 जुलाई एवं 02,5,7,9 अगस्त को शाम 5 बजे से जिन एल-1 अधिकारियों को उपस्थित होनें के निर्देश दिए गए है उनमें सविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा, तहसीलदार विजयराघवगढ़ मनीष शुक्ला, सहायक यंत्री विजयराघवगढ़ दिनेश इनवाती, बीएमओ बहोरीबंद डॉ आंनन्द कुमार आरिवार, सहायक यंत्री स्लीमनाबाद विकल्प कुमार पटेल, तहसीलदार कटनी नगर बालकृष्ण मिश्रा, सीडीपीओ संतोष कुमार अग्रवाल, बीएमओ डॉ अनिल झामनानी, तहसीलदार बरही नितिन कुमार पटेल, तहसीलदार कटनी अजीत कुमार तिवारी, सीडीपीओ इंन्द्र कुमार साहू, तहसीलदार रीठी़ आकांक्षा चौरसिया, कार्यलय अधीक्षक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार बहोरीबंद गौरव कुमार पॉडे, बीएमओ रीठी़ डॉ मेघेन्द्र श्रीवास्तव, सीडीपीओ गीता कोरी, तहसीलदार ढ़ीमरखेडा़ आशीष अग्रवाल, तहसीलदार बड़वारा संदीप सिंह का नाम शामिल है। जबकि 1 अगस्त एवं 6, 8, 12, 13 अगस्त को शाम 5 बजे से जिन एल-1 अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है उनमें पर्यवेक्षक (प्रभारी परियोजना अधिकारी) अनुपमा आटे, बीएमओ डॉ विनोद कुमार, सीईओ कटनी प्रदीप सिंह, परियोजना अधिकारी विद्या पाण्डेय, सी.डी.पीओ आरती यादव, बीएमओ डॉ राज सिंह ठाकुर, तहसीलदार स्लीमनाबाद सारिका रावत, बीएमओ उमरियापान डॉ बी.के.प्रसाद, नजूल तहसीलदार कटनी नेहा जैन, उपप्रबंधक राहुल मिश्रा, सीईओ ब्रतेश कुमार जैन, सीईओ बड़वारा के.के.पाण्डेय, सीईओ अभिषेक कुमार, बीईओ अशोक कुमार झारिया, योजना प्रभारी रविशंकर पाण्डेय, एस.डीएम कटनी प्रदीप कुमार मिश्रा, कार्यपालन यंत्री सहज श्रीवास्तव, सीईओ रीठी पीएल पनिका, सीईओ ढीमरखेड़ा यजुवेन्द्र कोरी का नाम शामिल है।
