डायरिया की रोकथाम के लिए साबुन से हाथ धोने का सही तरीका बताया
(हरदा) भारत सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से 1 जुलाई से 31 अगस्त तक स्टॉप डायरिया अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत भारत स्काउट गाइड को नोडल नियुक्त किया गया है। गुरूवार को भारत स्काउट गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ हरदा के तत्वाधान में जिले के सभी स्कूलों में स्काउट गाइड के माध्यम से साबुन से हाथ धुलाई गतिविधि का प्रदर्शन किया गया। जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री बलवंत पटेल तथा प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय श्रीमती सरिता तोमर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन जैन, जिला समन्वयक आरबीएसके श्री आशीष साकल्ले, श्री रामनिवास जाट, श्री पुरुषोत्तम राठौर सहित स्कूली विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी ओरल हेल्थ डॉ. आयुषी गुप्ता ने हाथ धोने का प्रदर्शन और डायरिया जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम में हाथ धोने के महत्व को समझाया। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री गजराज सिंह द्वारा किया गया।
