अतिरिक्त संचालक ने किया प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस सीधी का आकस्मिक निरीक्षण

(सीधी) डॉ आर पी सिंह अतिरिक्त संचालक रीवा एवं शहडोल संभाग उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन ने दिनांक 2 अगस्त 2024 को प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी के आकस्मिक निरीक्षण के लिए उपस्थित हुए। डॉ सिंह ने महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षा की संचालित हो रही परीक्षा का कक्ष बार निरीक्षण किया तथा सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा संचालित करने के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य एवं परीक्षा अधीक्षक की तारीफ की। भ्रमण के समय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी के सिंह एवं परीक्षा अधीक्षक डॉ रामनारायण स्वर्णकार भी उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें