खुशियों की दास्तां मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही श्रीमती ममता मालवीय को अब 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर एवं 250 रुपए रक्षाबंधन का शगुन के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी व मुख्यमंत्री डॉ. यादव का हम बहनों की ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद

(देवास)  प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है और महिलाएं इन योजनाओं का लाभ पाकर सशक्त हो रही है। इन्हीं योजनाओं में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना है। इस योजना की पात्र हितग्राही महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। इसके साथ ही  इस योजना के माध्यम से प्रतिमाह 1250 रुपए की राशि पात्र महिलाओं के खाते में सरकार द्वारा जमा की जा रही है। इस बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा रक्षाबंधन पर योजना के 1250 रुपए के अतिरिक्त 250 रुपए रक्षाबंधन का शगुन दिया जा रहा है। इस राशि को पाकर लाड़ली बहनाएं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त कर धन्यवाद दे रही है।इन्हीं योजनाओं की हितग्राहियों में देवास निवासी श्रीमती ममता मालवीय हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ मिल रहा है। वे इस योजना का लाभ पाकर खुश हैं तथा खुश होकर कहती हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और हमारे भैया डॉ. मोहन यादव ने हम लाड़ली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपये में देने का निर्णय लिया है। जिससे हमें बहुत फायदा मिलेगा। गैस सिलेंडर में जो पहले ज्यादा पैसे लगते थे, अब कम लगेंगे। उन बचे हुए रुपयों का उपयोग हम अपने बच्चों पर और अच्छे से कर पाएंगी। वे कहती हैं कि साथ ही इस बार वे रक्षा बंधन पर लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 1250 रुपए के अलावा 250 रुपए का शगुन भी दे रहे हैं। वे इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बहुत-बहुत आभार व्यक्त कर धन्यवाद दे रही हैं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें