जन अभियान परिषद के सहयोग से पोरसा में किया वृक्षारोपण

(मुरैना) मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सतीश सिंह तोमर के नेतृत्व में ब्लॉक समन्वयक श्री राधाशरण पुरोहित के द्वारा पूनम समाजसेवा समिति पोरसा ने वृक्षारोपण अभियान के तहत पोरसा थाना प्रांगण में वृक्षारोपण किया। उन्होंने कटहल, गुलमोहर, जामुन, नीम आदि के पौधे रोपे। पौधों की देखभाल के लिए संस्था ने सदस्यों को संरक्षक के रूप में नियुक्त किया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें