सोने के जेवरात व अन्य सामग्री वापस पाकर सकीला के चेहरे पर आई मुस्कान
(शहडोल) जिले के थाना क्षेत्र धनपुरी निवासी सकीला बानो पति अफजल खान को एक सोने की मनचली, सोने की बेंदी, सोने का कान का झुमका, सोने का मंगलसूत्र व वीवो कम्पनी मोबाईल एवं 3000 नगदी कुल कीमती 2,50,000 रू. का सामग्री ब्यौहारी पुलिस द्वारा वापस दिलाया गया, सोने के जेवरात व अन्य सामग्री वापस पाकर सकीला के चेहरे पर मुस्कान आई। सकिला ने कहा कि 26 दिसंबर 2022 को फरियादिया सकीला बानो पति अफजल खान उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम धनपुरी था अमलाई थाना उपस्थित आकर सूचना दी कि चुंगी नाका ब्यौहारी से अपने मायके ग्राम खैरा के लिये आटो में बैठक जाते समय मेरा एक लेडीज पर्स जिसमे सोने की मनचली, सोने की बेंदी, सोने का कान का झुमका, सोने का मंगलसू व वीवो कम्पनी का मोबाईल एवं 3,000 नगदी रकम थी जो रास्ते मे कहीं गिर गया है। जिस पर पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार प्रयास और कड़ी मेहनत के मुझे गुम हुई सामग्री को वापस दिलाया इसके लिए मैं पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों को धन्यवाद देती हूं।
