मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला मैहर का किया गया गठन
(मैहर) नवगठित मैहर जिले में मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला मैहर का पहली बार गठन किया गया। प्रांताध्यक्ष एमपी द्विवेदी की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष रमेश अग्निहोत्री कलेक्ट्रेट मैहर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला तहसील मैहर, उपाध्यक्ष लाल बिहारी वर्मा, सचिव मधुसूदन अहिरवार एस डी एम कोर्ट मैहर, सहसचिव राम बाबू चौरसिया नगर परिषद अमरपाटन, कोषाध्यक्ष दीपक मिश्रा जनपद पंचायत मैहर, संगठन मंत्री दयाराम शुक्ला नगर पालिका परिषद मैहर, लल्लू प्रसाद प्रजापति, प्रचार मंत्री सुधीर सोनी, प्रमोद शुक्ला, कार्यकारणी सदस्य रमेश रावत, अंजली अग्रवाल को नियुक्त किए जाने पर संघ द्वारा आल्हा तलइया में भंडारे का आयोजन किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, पुजारी दीपक पांडे, जिला कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, एसडीएम मैहर विकास सिंह, सीएमओ लालजी ताम्रकार, तहसीलदार जितेंद्र पटेल, नायब तहसीलदार सुनील कुमार दुवेदी, पटवारी मिथलेश कुमार तिवारी, प्रभारी राजस्व निरीक्षक दिवाकर मिश्रा, रविशंकर गर्ग व विभिन्न विभागों के अधिकारी , कर्मचारी उपस्थित रहे।
सभी के द्वारा कर्मचारी संघ के नवनियुक्त विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कर्मचारी हित की समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाने व निराकरण कर लाभ दिलाने संकल्पित रहने उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
