पारागढ़ तालाब झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार में फंसे दो युवकों में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
(टीकमगढ़ ) पारागढ़ तालाब के पास झांसी हाईवे पर गत दिवस मवेशियों को बचाने में एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार दो युवक बुरी तरह से कार में फंस गए। हाईवे पर जा रहे लोगों की मदद से कार का दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला गया। लोगों ने वहीं से 100 डायल और 108 एंबुलेंस को सूचना दी जिसके दौरान दोनों को देर रात जिला अस्पताल लाया गया। चेकअप के दौरान डॉक्टरों ने मुईन खान को म्रत घोषित कर दिया और फैजल खान को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल में मृतक का पीएम कर शव को परिवार जनों को सौंप दिया है।
अस्पताल चौकी प्रभारी नन्हे सिंह ने बताया कि देर रात करीब 1:00 बजे के लगभग झांसी हाईवे पर देहात थाना क्षेत्र के पारागढ़ तालाब के पास UP 78 CJ 7323 नंबर होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। दुर्घटना में कार सवार 30 वर्षीय मुईन खान और 29 वर्षीय फैजल खान सवार थे। दोनों युवक कार में बुरी तरह फस गए थे। ग्रामीणों की मदद से कार का गेट तोड़कर दोनों को बाहर निकला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच के दौरान मुईन खान को मृत घोषित कर दिया और फैजल खान को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक कानपुर के निवासी हैं। वे अपने रिश्तेदार के घर टीकमगढ़ आ रहे थे। इसी बीच सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में घायल फैज़ल से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुटी है।
(शिवराज सिंह जिला ब्यूरो)
आरपीकेपी इंडिया न्यूज टीकमगढ़

