संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में सीएसआर मद से होने वाले कार्यों संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा बैठक संपन्न

समस्त कार्यों का विस्तृत प्लान तैयार करने के निर्देश दिए

(इन्दौर)   संभागायुक्त श्री दीपक सिंह की अध्यक्षता में कार्पोरेट सोशल रिस्पोन्सबलिटी (सीएसआर) मद से किये जाने वाले कार्यों के संबंध में बैठक आयोजित हुई। श्री सिंह ने चाचा नेहरू चिकित्सालय , परदेशीपुरा स्थित मानसिक दिव्यांग केन्द्र, महिला पोलिटेक्नीक राजेन्द्र नगर, राबर्ट नर्सिंग होम में आवश्यक जीर्णोद्धार तथा सुधार कार्य तथा अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराए जाने हेतु स्टीमेंट एवं डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांग संगीत एकेडमी की तैयारियों के संबंध में भी जानकारी ली। महिला पोलिटेक्नीक में लैब विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। रार्बट नर्सिंग होम में मॉड्यूलर ओटी, ब्लड बैंक एवं अन्य रिनोवेशन कार्य संबंधित डीपीओर तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में एमव्हायएच अस्पताल में आवश्यक सुधार कार्य संबंधित प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि बैठक में चर्चा अनुसार समस्त कार्यों का विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जाए। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सभी प्रस्ताव और उनका प्रेजेन्टेशन तैयार कर पुनः बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास श्री संजय कुमार सराफ, आईडीए सीईओ श्री रामप्रकाश अहिरवार, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, समाजसेवी श्री अनिल भंडारी सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में सभी गणमान्यजन ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें