पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न

10 अगस्त को प्रदेश के समस्त ग्रामों व नगरीय निकायों में मनाई जाएगी राखी
टीएल बैठक में कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने जिला अधिकारियों को दिए निर्देश

(खरगोन)  05 अगस्त को 2024 को आयोजित समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने जिले के समस्त अधिकारियों एवं विभागों की समीक्षा करते हुए सीएम मॉनिट एवं सीएम हॉउस के साथ जनप्रतिनिधियों के पत्रों को एक सप्ताह में निराकरण करने के निर्देश दिए। यदि किसी अधिकारी के द्वारा एक सप्ताह में निराकरण नहीं किया जाता है तो उनके खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। साथ ही कोर्ट प्रकरण में लंबित प्रकरणें में तत्काल जवाब प्रस्तुत करने को कहा है। जिन प्रकरणों में विभागों के द्वारा जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है। उनके प्रति नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर श्री शर्मा ने विभागीय जांच के चलते लंबे समय से निलंबित रहने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जांच इसी माह में निराकृत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि निलंबन समय में कर्मचारी बिना कार्य का वेतन लेता है। अतः इस माह में अनिवार्य रूप से विभागीय जांच पूर्ण कर जांच में जैसा पाया जावे, वैसी शास्ति देकर तत्काल बहाल करें।     सीएम हेल्पलाइन में सी और डी केटेगिरी वाले विभागों को चेतावनी देते हुए पूर्ण तन्मयता से कार्य करने एवं ए केटेगिरी में आने हेतु प्रयास करने के निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री भारत सिंह जमरे ने श्रमिकों हेतु हाई कोर्ट के आदेश पर दिए जाने वाले निःशुल्क खाद्यान्न योजना के बारे में विस्तार से बताया। श्री जमरे ने बताया कि संबल में पंजीकृत ई-श्रमिकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 का लाभ मिलेगा। इसमें जिले के 49 हजार 477 हितग्राही लाभान्वित होंगे।               जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त श्री प्रशांत आर्य ने सामुदायिक वन अधिकारी दावों हेतु शासन की नई योजना का विश्लेषण किया। श्री आर्य ने बताया कि वन ग्रामों में सामुदायिक वन अधिकार के आवेदन 05 अगस्त से 19 अगस्त तक ग्रामसभा में आवेदन प्राप्त किये जाएंगे। जो 15 दिवस की समयावधि में खण्ड स्तरीय समिति को दावे प्रस्तुत करेंगे। तत्पश्चात जिला स्तरीय समिति उक्त दावों के आधार पर पट्टे जारी करेगा। वर्षा की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री शर्मा ने निर्देश देते हुए कहा कि स्कूल के ऐसे कमरे जहां पानी टपक रहा है या कमरे जर्जर स्थिति में हो, वहां किसी भी स्थिति में कक्षा नहीं लगाई जाएं एवं उस कक्षा का अन्य कमरों में स्थानांतरित करें। शहरों एवं ग्रामों में जितने भी जर्जर भवन चिन्हाकित हुए हैं, उन्हें तत्काल गिराने की कार्यवाही की जाए। जिससे सागर जैसी घटना जिले में न हो।

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री भारती आवास्या ने बताया कि 10 अगस्त को 2024 को प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में रक्षाबंधन से पूर्व लाड़ली बहना हितग्राहियों हेतु आभार सह उपहार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किये जाएंगे।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, श्री जेएस बघेल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, एसडीएम श्री भास्कर गाचले एवं सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद पंचायतों के सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें