बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रो के दौरे पर पँहुचे पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष डाँ कुसमरिया बाढ़ क्षेत्र का लिया जायजा, ग्रामीणों से की चर्चा

(दमोह)  मप्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया  हटापटेरा क्षेत्र में व्यारमा नदी उफान पर होने के कारण नदी किनारे विभिन्न गांवों मे जलभराव और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के भृमण पर पँहुचे। डाँ कुसमरिया ने महुनाबाँसन, महुआखेड़ा गांव पंहुचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से चर्चा की। जलभराव वाले क्षेत्र में मोटरवोट पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों तक पँहुचे। डाँ कुसमरिया ने व्यारमा नदी के पानी से खेतो में डूबी फसलों को भी देखा और किसानों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें