शासकीय कन्या उत्कृष्ट छात्रावास मुरैना में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
(मुरैना) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राजाराम भारतीय, जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री चन्द्रशेखर जायसवाल के मार्गदर्शन में गुरूवार को शासकीय कन्या छात्रावास मुरैना में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री देवेश शर्मा ने उपस्थित छात्राओं को किशोर अधिनियम के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न प्रावधानों के बारे में साथ ही संविधान के प्रमुख उपबंधो ,मूल अधिकार, मूल कर्तव्य आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त निःशुल्क विधिक सहायता तथा नालसा एवं सालसा की विभिन्न योजनाओं एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। शिविर में कन्या उत्कृष्ट छात्रावास मुरैना की अधीक्षिका श्रीमती रेखा टैगोर एवं छात्रावास की छात्राएं उपस्थित थीं।
