सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम देवरा का किया निरीक्षण

(उमरिया)  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने ग्राम पंचायत देवरा का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव को दिए। सीईओ जिला पंचायत ने पंचायत के अधीन निर्माणाधीन गौशाला के निर्माण की स्थित का निरीक्षण लिया। सरपंच ने बताया कि गौशाला निर्माण का कार्य बीते पंचवर्षीय में शुरू हुआ था । वर्तमान में निर्माण कार्य अधूरा है। सीईओ ने गौशाला निर्माण की शेष राशि से उसका पूरा निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। गौशाला के लिए आवश्यक चारागाह निर्माण के लिए आवश्यक प्राक्कलन रिपोर्ट बनाने के निर्देश ग्राम पंचायत के सचिव को दिए हैं। सीईओ ने पंचायत अंतर्गत जन मन योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली और योजना के तहत बनाए जा रहे पीएम आवास को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए । सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत पहुंच मार्ग,विद्यालय भवन की बाउंड्री वॉल के लिए राशि की मांग की जिस पर सीईओ ने प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए । इस दौरान पंचायत के सरपंच सचिव सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें