जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा विधिक साक्षरता शिविर एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया

यातायात नियमों और छात्र-छात्राओं को गुडटच-बेडटच की दी जानकारी

(देवास) मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री अजय प्रकाश मिश्र के मार्गदर्शन में कौटिल्य एकेडमी देवास में विधिक साक्षरता शिविर एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया।

     विधिक साक्षरता शिविर में प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री अजय प्रकाश मिश्र ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं, बच्चों के अधिकार के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने, ड्राईविंग लाईसेंस बनवाने, वाहन का बीमा करवाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के बारे में जागरूक किया। छात्र-छात्राओं को गुडटच-बेडटच एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संबंध में भी जागरूक किया।

     स्कूल के विद्यार्थियों ने पॉक्सो एक्ट, यातायात के नियम व सुरक्षा एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं पर जागरूकता के लिए एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्रीमती अभिलाषा एन.मवार, डॉ. रविकांत सोलंकी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवास, श्री नीलेन्द्र कुमार तिवारी तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड देवास, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण व स्टाफ सहित छात्रा-छात्राएं उपस्थित थी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें