आत्‍मा योजनान्‍तर्गत आत्‍मा गवर्निड बोर्ड की बैठक के संबंध में निर्देश जारी

(उमरिया) जिला उमरिया – सब मिशन ऑन एग्रीकल्‍चर एक्‍सटेंशन आत्‍मा योजनान्‍तर्गत आत्‍मा गवर्निग बोर्ड की बैठक कलेक्‍टर सह अध्‍यक्ष आत्‍मा गवर्निग बोर्ड की अध्‍यक्षता में दिनांक 05.08.2023 को संपन्‍न हुई बैठक में परियोजना संचालक आत्‍मा जिला उमरिया द्वारा वित्‍तीय वर्ष 2023-24 का प्रशासनिक प्रतिवेदन प्रस्‍तुत किया गया एवं वित्‍तीय वर्ष 2024-25 में लिए जाने वाले कार्य राज्‍य के बाहर कृषक प्रशिक्षण, राज्‍य के अंदर कृषक प्रशिक्षण, जिले के अंदर कृषक प्रशिक्षण, राज्‍य के बाहर कृषक भ्रमण, राज्‍य के अंदर कृषक भ्रमण, जिले के अंदर कृषक भ्रमण, कृषि फसल प्रदर्शन, कृषि सह प्रदर्शन, समूह क्षमतावर्धन प्रशिक्षण, वैज्ञानिक परिचर्चा, जिला स्‍तरीय समूह पुरस्‍कार, जिला स्‍तरीय कृषक पुरस्‍कार, विकासखण्‍ड स्‍तरीय कृषक पुरस्‍कार, कृषक संगोष्‍ठी, किसान खेत पाठशाला, नवाचार आदि कृषक हितैशी कार्यक्रम अनुमोदन प्राप्‍त किया गया, कलेक्‍टर सह अध्‍यक्ष आत्‍मा गवर्निग बोर्ड द्वारा कृषि, उद्यानिकी, मत्‍स्‍य एवं पशु पालन से संबंधित अशासकिय सदस्‍यों से चर्चा की गई बैठ‍क में श्री धरणेन्‍द्र कुमार जैन कलेक्‍टर सह अध्‍यक्ष आत्‍मा गवर्निग बोर्ड, श्री अभय सिंह ओहरिया मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जिला उमरिया, श्री संग्राम सिंह मरावी उप संचालक सह परियोजना संचालक आत्‍मा, श्री आर.पी.त्रिपाठी मुख्‍य कार्यपालन यंत्री जनपद पंचायत मानपुर, डॉ. एस.बी. चौधरी, मुख्‍य चिकित्‍सा स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी, श्रीमती मेघा पाटिल सहायक कृषि यंत्री, डॉ. धनन्‍जय सिंह वैज्ञानिक, श्री कुदन मुवेल कार्यक्रम सहायक, श्री मनमोहन कुसराम डी.पी.ओ., श्री सेवकराम सोनवानी एल.डी.एम., श्री डी.के. मर्सकोले जी.एम., डॉ. अविनाश सिंह व्‍ही.ए.एस., श्री झनक सिंह मरावी सहायक संचालक उद्यान, श्री अशीष कुमार नायक प्रभारी ए.डी.एफ., श्री संजय शर्मा डी.बी.ओ., श्री राजाराम अहिरवार समग्र संयोजक, श्री एम.पी.दहायत एस.सी.एस.ओ., श्री बद्री सिंह प्रभारी वरि.कृ.वि.अधि. श्री रूपचंद पंचतिलक एफ.पी.ओ. बिजनेस फैसिलिटेटर, श्री अनिल द्विवेदी सहायक ग्रेड-2, श्री रमेश मांझी कृषक सदस्‍य, श्री दीपक कुमार पटेल ए.टी.एम. उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें