लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री यादव ने दिया तोहफा, विधायक दोगने सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल

(हरदा) लाड़ली बहना योजना” की हितग्राहियों के खाते में राशि ट्रांसफर का लाइव प्रसारण स्थानीय
पालिटेक्निक कॉलेज सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक डॉ. आर.के. दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, कलेक्टर आदित्य सिंह, जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी गण मौजूद थे।

कार्यक्रम में “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने “तिरंगा कैनवास” पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर विधायक डॉ. दोगने ने कहा कि लाडली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है, क्योंकि उन्हें नियमित रूप से हर माह राशि प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि परिवार में महिलाओं की आय से परिवार में खुशहाली आती है। उन्होंने कहा कि परिवार की खुशहाली के लिए महिलाओं का आर्थिक रूप से सक्षम होना जरूरी है।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमेडिया ने कहा कि लाडली बहना योजना महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बहुत महत्वपूर्ण योजनाएं साबित हुई हैं। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिसोनिया ने “हर घर तिरंगा अभियान” के संबंध में आगामी एक सप्ताह की कार्य योजना के बारे में बताया।

✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
               हरदा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें