अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद विजयराघवगढ़ द्वारा एसीसी विद्यालय में किया गया राम चरित मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन
(कैमोर) अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद विजयराघवगढ़ द्वारा कैमोर में तहसील अध्यक्ष कैलाश पांडेय एवं कार्यक्रम संयोजक सत्यवान तिवारी के मार्गदर्शन में नव युवा शक्ति में श्री राम चरित मानस के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु निरंतर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एसीसी विद्यालय में श्री गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के पूर्व दिवस पर श्री राम चरित मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भाग लिया एवं श्री राम दरबार की मनोरम झांकी सजाई गई।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान में कु. अनन्या पटेल, द्वितीय स्थान कु. अनुष्का पटेल, तृतीय स्थान अंकित पाल रहे। सभी छात्र छात्राओं ने बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। परिषद के मुख्य अतिथि ज्ञान दत्त दीक्षित के द्वारा सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरुस्कार के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के प्रधानाचार्य सुधांशु मिश्रा , सहयोगी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के जिला अध्यक्ष व्यापारिक प्रकोष्ठ ज्ञान दत्त दीक्षित, तहसील संरक्षक जगदम्बा प्रसाद शुक्ला, ज्योतिष आचार्य केशवानंद तिवारी , तहसील अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ मनोज चतुर्वेदी, सचिव विजय दीक्षित, समिति संरक्षक अवधेश शुक्ला, अध्यक्ष राकेश तिवारी, उपाध्यक्ष जैनेन्द्र बडगैया , रवि गौतम, पंकज पिडिया, सुरेश द्विवेदी, महिला समिति अध्यक्ष श्रीमति निशा द्विवेदी, सचिव श्रीमती रमा मिश्रा , तहसील संगठन मंत्री विष्णु चतुर्वेदी एवं अन्य जनों की उपस्थिति रही।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर
