पोस्ट ऑफिसों से भी मिलेंगे राष्ट्रीय ध्वज

घर बैठे ऑनलाइन भी ध्वज मंगाये जा सकेंगे

(इन्दौर)  आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत भारतीय डाक विभाग द्वारा इस वर्ष भी समस्त डाकघरों से राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री की जा रही है। इन्दौर शहर के सभी डाकघरों से 25 रुपये प्रति नग की दर से राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री की जा रही है। कोई भी नागरिक अपने नजदीक के डाक घर से राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकते हैं।

      इसके अलावा भारतीय डाक विभाग की ई पोस्ट ऑफिस वेबसाईट के माध्यम से भी राष्ट्रीय ध्वज खरीदे जा सकते है। इस वेबसाईट पर बुकिंग कर घर बैठे ऑनलाइन राष्ट्रीय ध्वज मंगाये जाने की सुविधा हैं। इंदौर जिले में पोस्ट ऑफिसों में पर्याप्त संख्या में राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध है।

*पोस्ट ऑफिस के अधिकारी-कर्मचारियों ने निकाली हर घर तिरंगा रैली*

      इंदौर में आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत पोस्ट ऑफिस के अधिकारी-कर्मचारियों ने हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया। इस रैली का शुभारंभ इंदौर संभाग के प्रवर अधीक्षक श्री शिवान्सु कुमार ने झण्डी दिखाकर किया।      यह रैली मुख्य डाक घर एमजी रोड से शुरू होकर राजवाड़ा पर सम्पन्न हुई। इस रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में जागरूकता लाई गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें