लखनादौन में निकाली गई तिरंगा यात्रा एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत किया गया वृक्षारोपण

(सिवनी) संपूर्ण देश के साथ ही साथ सिवनी जिले में भी हर घर तिरंगा अभियान क्रियान्वित किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय के मार्गदर्शन में सोमवार 12 अगस्त को लखनादौन विकासखण्ड की ग्राम पंचायत बुढवानी में मप्र जन अभियान परिषद लखनादौन की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति -बुढवानी के द्वारा ग्राम में तिरंगा यात्रा निकाली गई एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य किया गया।हर घर तिरंगा जन जागरूकता रैली में ग्रामवासियों व स्कूली छात्र छात्राओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। माँ बसुंधरा को हरा भरा रखने का प्रण भी लिया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद लखनादौन विकासखंड समन्वयक श्रीमती रीतावर्मा श्रीवास्तव,परामर्शदाता अनामिका जैन एवं नवांकुर संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार रजक सचिव यशवंत गोल्हानी सीएमसीएलडीपी छात्रा शांति झारिया और ग्राम पंचायत बुढवानी उप सरपंच रामनाथ यादव सचिव शिवकुमार शर्मा रोजगार सहायक नीरज गोल्हानी तथा माध्यमिक विद्यालय के समस्त टीचर स्टाफ उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें