सायकिल रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर तिरंगा फहराने का संदेश लेकर सायकिल रैली मुलना स्टेडियम से निकली।

(बालाघाट) हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर तिरंगा फहराने का संदेश लेकर सायकिल रैली मुलना स्टेडियम से निकली। जिपं सीईओ के निर्देशन में निकली यह रैली अम्बेडकर चौक से काली पुतली चौक, मेन रोड से होकर राजघाट चौक, पुराने मंदिर और पुनः मुलना स्टेडियम पर समापन हुआ। रैली में एसडीएम श्री गोपाल सोनी,सीएसपी श्री अंजुल अयंक, खेल अधिकारी श्री केके चौरसिया व अन्य विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए। नगर भ्रमण करते हुए रैली में भारत की जय जयकारे लगाते हुए नागरिकों को घर दुकानों आदि पर तिरंगे फहराने का संदेश दिया गया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें