देवास जिले ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत निकाली जा रही है तिरंगा रैलियां, नागरिक अपने घरों में उत्‍साह से लगाये तिरंगा

(देवास) प्रदेश सहित जिले में 15 अगस्‍त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। ‘’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत जिले में रैलियां निकाली जा रही है। नागरिकों को अभियान अन्तर्गत शपथ दिलाई जा रही है और नागरिकों अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। तिरंगा अभियान में देवास जिले के सभी नागरिक सहभागिता करें। तिरंगा अभियान के तहत जिले में सेल्‍फी पाईट बनाये गये है, जहां जिले के नागरिक उत्‍साह से सेल्‍फी ले रहे है। तिरंगा अभियान के तहत जिले में हस्‍ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। जिले नागरिक सेल्‍फी लेकर http://harghartiranga.com पर अपलोड करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें