बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, मूर्तियों में तोड़फोड़ की जितनी भर्त्सना की जाए उतनी कम है – पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी
(जबलपुर) अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक पहलवान बाबा मंदिर रांझी में संपन्न हुई जिसमें आगामी दिनों में सदस्यता बहियां जमा कर एक वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने विचार किया गया। बैठक में सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे।

अंत में राष्ट्रीय महामंत्री पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि अब हिन्दुस्तान के हिन्दुओं को बांग्लादेश की घटनाओं से सबक लेते हुए सजग रहना चाहिए और अपनी आत्मरक्षा हेतु विजयादशमी पर संगठन द्वारा आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होना चाहिए।

आज आक्रोशित हिन्दू समाज का संगठित होना इसलिए भी आवश्यक है क्योंकि इसी प्रकार भारत में भी बकरा ईद में जेहादी मानसिकता के लोगों ने हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक गौ माता को जगह जगह सैकड़ों की संख्या में काट कर एक प्रकार से ललकारा है और हम हिन्दुओं को इस चुनौती को स्वीकार करते हुए ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। आगामी दिनों में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने जागरण बैठक आयोजित की है और माताओं-बहनों की भी बैठक आयोजित की गई है।

आज विभिन्न दायित्वों की घोषणाएं भी की गई जिसमें प्रमुख रूप से डॉ राय (प्रांत महामंत्री चिकित्सा परिषद), श्रीमती नेहा सोंधिया (संभाग अध्यक्ष दुर्गा शक्ति परिषद), राजेश उरिया (जिला मीडिया प्रभारी), पंकज पटेल (जिला अध्यक्ष ग्रामीण) इत्यादि कार्यकर्ता प्रमुख थे।
इस बैठक में कन्हैया रामकृष्ण तिवारी, नीलू सोनकर, मुकेश विश्वकर्मा, दीपक दुबे, सोनू सतनामी, एड राज विश्वकर्मा, श्रीमती राधा तिवारी, श्रीमती नेहा सोधिंया, सोनू सोनकर, दिलीप वर्मा, रोशन गौतेल, सोनू पाठक, ब्रह्मानंद दुबे, विकास सोनकर, रविन्द्र चड्ढा, राजकुमार तिवारी, राजू विश्वकर्मा, पंकज पटेल, ओंकार सिंह, रंजीत लोधी, गोविंदा ठाकुर, डॉ अजय चतुर्वेदी, अमित चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
