अनुभूति जन जागरण संस्थान कन्हवारा द्वारा छात्र -छात्राओं को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ
(कटनी) मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के अंतर्गत नवांकुर संस्था अनुभूति जन जागरण संस्थान कन्हवारा द्वारा
जिला समन्वयक डॉक्टर तेज सिंह केशवाल के निर्देशन एवं विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के मार्गदर्शन में सरस्वती शिशु मंदिर माध्यमिक विद्यालय कन्हवारा में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं के बीच नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशे से दूर रहने संबंधी जानकारी दी गई एवं विद्यालय परिवार के साथ-साथ उपस्थित छात्र -छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर समाजसेवी केशव तोमर, हेतराम पटेल, सुनील विश्वकर्मा, बृजेश नामदेव, प्रमोद मौर्य, अतुल पांडेय, जितेंद्र नामदेव, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष स्वाधीन शुक्ला, सचिव अवधेश तोमर सहित विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा पांडेय और शिक्षक परिवार की उपस्थित रही ।

विदित हो कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस महत्वपूर्ण अभियान में जन अभियान परिषद नवांकुर संस्थाओं प्रस्फुटन समितियां सीएम सीएलडीपी परामर्शदाताओं एवं छात्र-छात्राओं के समन्वय से गांव-गांव में जागरूकता अभियान चला रहा है। इस अभियान के अंतर्गत वर्ष भर रैली,दीवार लेखन, चौपाल, संगोष्ठी, शपथ इत्यादि के माध्यम से जन जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
✍️ (मतीन खान)
RPKP INDIA NEWS
कटनी
