हर घर तिरंगा अभियान के तहत सम्पूर्ण जिले में आयोजित की जा रही हैं गतिविधियां

(रायसेन) जिले में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को अपने घरों तथा प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम  रायसेन स्थित शासकीय कन्या महाविद्यालय में निबंध, रंगोली, देशभक्ति गीतों का गायन तथा कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल स्टेडियम रायसेन में खेल विभाग द्वारा तिरंगा फुटबॉल कप का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता टीमों तथा खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिले के सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली, रंगोली, निबंध सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को अभियान में सहभागिता हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें