जरूरतमंदों को इलाज एवं अन्य प्रयोजन के लिए मिली मदद

ग्राम खेड़ा की आदिवासी बहुल बस्ती की समस्याओं का होगा समाधान

(ग्वालियर)  कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में जरूरतमंदों को इलाज के लिए मदद दिलाई गई। साथ ही लोगों की जमीन संबंधी समस्याओं के निराकरण की रूपरेखा तय की गई। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शहर के वार्ड क्रमांक-66 की आदिवासी बहुल बस्ती ग्राम खेड़ा से आए लोगों की समस्याओं के निदान के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए। साथ ही कहा कि इस बस्ती की जिन समस्याओं का समाधान राज्य स्तर से किया जाना है, उसका प्रस्ताव भी भेजा जाए।मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई जन-सुनवाई में 190 लोगों की समस्यायें सुनी गईं। कलेक्टर श्रीमती चौहान, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार एवं अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार व एडीएम श्री टी एन सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक – एक कर सभी आवेदकों की समस्यायें सुनीं और उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।

जन-सुनवाई में प्राप्त हुए 190 आवेदनों में से 90 दर्ज किए गए। शेष 100 आवेदन संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे ही निराकरण के लिये दिए गए। सभी अधिकारियों को समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जन-सुनवाई में जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज का इंतजाम भी कराया गया। साथ ही लोगों की जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये सभी राजस्व अधिकारियों को ताकीद किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें