खेल, शिक्षा और सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों ने रैली निकालकर ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान का दिया संदेश
जिले में ’’हर घर तिरंगा अभियान’’ के तहत गतिविधियां जारी शहीद की पत्नी व परिजन और समाजसेवी को शॉल, श्रीफल से किया सम्मानित
(मुरैना) हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्टर अंकित अस्थाना के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर तिरंगा रैली निकाली गई। यह तिरंगा रैली डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गो से होती हुई पंडित रामप्रसाद शहीद संग्रहालय पर पहुंची। रैली का नेतृत्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, पूर्व विधायक श्री राकेश मावई कर रहे थे। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री आरबी नाडिया, श्री शुभम शर्मा, डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी, प्रतिज्ञा शर्मा, आरटीओ श्रीमती अर्चना परिहार, खेल अधिकारी श्री प्रशांत कुशवाह, शिक्षा अधिकारी श्री एके पाठक, नेहरू युवा केन्द्र के श्री राकेश सिंह तोमर, समस्त विभागों के जिला अधिकारी, कर्मचारी एवं शासकीय, अशासकीय स्कूलों के शिक्षक, शिक्षिकायें सहित छात्र-छात्रायें उपस्थित थीं। कार्यक्रम प्रारंभ होने से ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले ने शहीद की पत्नी श्रीमती रेखा देवी, अन्य समाजसेवी को शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया। वहीं पूर्व विधायक श्री राकेश मावई ने ’’हर घर तिरंगा अभियान’’ की शपथ दिलाई। रैली शहर के मुख्य मार्गो से होते हुये पंडित बिस्मिल संग्रहालय पहुंची, जहां महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी ने रैली का समापन किया।
