“हर घर तिरंगा अभियान “अंतर्गत तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने निगमायुक्त शिशिर गेमावत ने किया आग्रह

(कटनी)  हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत पूरे देश में राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास से मनाने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है ।तिरंगा स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता की भावना का प्रतीक है।प्रत्येक भारतीय का तिरंगे के साथ एक भावनात्मक जुड़ाव है और यह हमें राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।उक्त अभियान को व्यापक रूप देने एवं राष्ट्र भक्ति जागरूकता हेतु निगमायुक्त शिशिर गेमावत ने सभी नगरवासियों से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा की शान के लिए हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत 13 से 15 अगस्त के बीच #हरघरतिरंगा आंदोलन में भाग लेते हुए अपने घर में तिरंगे को लगाते हुए www.harghartiranga.com उक्त वेबसाइट में जाकर तिरंगे के साथ सेल्फ़ी अपलोड करने हेतु अपील की है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें