हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत तिरंगा मेले का हुआ शुभारंभ

स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाये गये स्टाल

(कटनी)  हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 15 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है इसी कड़ी में कटनी नगर निगम के.सी.एस स्कूल के बाहर तिरंगा मेले का शुभारंभ  किया गया।

यह मेला दिनांक 12 एवं 13 अगस्त दो दिवस चलेगा जिसमें तिरंगा मेले में नगर की ओमशांति,शिव शंकर एवं गजानंदस्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये गए व्यंजन एवं उत्पादों के स्टाल लगा कर विक्रय किए जाएँगे इसके अलावा 11 से 15 अगस्त तक चलने वाले तिरंगा अभियान को लेकर राष्ट्रीय ध्वजों का भी विक्रय किया जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें