.हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत कटनी नगर निगम द्वारा आयोजित किया गया तिरंगा संगीत कार्यक्रम
एक शाम राष्ट्र के नाम में गूंजे देशभक्ति गीत
(कटनी) स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कटनी नगर निगम द्वारा हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत महारानी लक्ष्मीबाई तिराहे में देश की रक्षा में अपनी जान गंवानेवाले जवानों की याद में तिरंगा संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत कर किया गया।इस खास मौके में शहर के गायकों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गीत पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, एमआईसी सदस्य सुरेंद्र गुप्ता,पार्षद श्याम पंजवानी,ओमप्रकाश बल्ली सोनी,एडवोकेट मोसुफ़ बिट्टू,गोविंद चावला,ईश्वर बहरानी,उमेन्द्र अहिरवार,रेखा संजय तिवारी,शीला अज्जू सोनी,प्र कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा,राहुल जाखड़,सहा यंत्री अनिल जायसवाल,उपयंत्री जेपी सिंह बघेल,एकता जाग्रत मण्डल संचालक राजू ग्रोवर एवं अन्य दर्शकों की उपस्थिति रही।
