भारतीय प्रशानिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री मनोज खत्री ने चम्बल संभाग आयुक्त का कार्यभार संभाला
(मुरैना) भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री मनोज खत्री ने पूर्वान्ह में चम्बल संभाग आयुक्त का कार्यभार ग्रहण किया। श्री खत्री वर्तमान में ग्वालियर संभागायुक्त भी है। इससे पहले श्री खत्री भोपाल में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्थ रहे चुके हैं। श्री खत्री भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष-2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पन्ना जिले के कलेक्टर सहित राज्य शासन के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का उन्हें अनुभव रहा है।
