प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत रोपे पौधे

(ग्वालियर) स्वतंत्रता दिवस की प्रात:कालीन बेला में जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधे रोपे। प्रभारी मंत्री के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर उन्होंने आह्वान किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में सभी सहभागी बनें और  वृहद स्तर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें। इस अवसर पर अपर आयुक्त नगर निगम श्री विजय राज सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें