जिला अस्पताल में कलेक्टर श्री वर्मा ने मरीजों को वितरित किये फल
(सतना) स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने सरदार बल्लभ भाई पटेल जिला चिकित्सालय सतना पहुंचकर विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजो और नवजात बच्चों की माताओं को फल वितरित करते हुये स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कलेक्टर श्री वर्मा ने मरीजों से उनकी कुशलक्षेम की जानकारी प्राप्त करते हुये शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत संजना जैन, अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखडे, आयुक्त शेर सिंह मीना ने भी मरीजों को फल वितरित करते हुये स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया।
