उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बामोरा में पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह से सौजन्य भेंट की, आत्मीय स्वागत हुआ

(सागर) उपमुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सागर से रीवा प्रस्थान के पूर्व बामोरा स्थित पूर्व गृह मंत्री विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के निवास पर सौजन्य भेंट के लिए पहुंचे जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
उन्होंने बामोरा स्थित रुद्राक्ष धाम मंदिर पहुंच कर भगवान श्री राधाकृष्ण जी के दर्शन भी किए।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, श्री राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, पूर्व सांसद श्री राजबहादुर सिंह, निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, श्री गौरव सिरोठिया सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें