कैंप आयोजित कर करें ई केवायसी -कलेक्टर
(राजगढ़़) कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया कि समग्र से भूखण्ड (सर्वे नंबर) की ई-केवायसी 30 अगस्त तक कैंप आयोजित कर पूर्ण करें।
ई-केवायसी के लिए सामाजिक सुरक्षा अधिकारी व पटवारी, सचिव को कैंप की सारणी बनाकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दें, प्रतिदिन मानिटरिंग करें, जो कार्य न करें, उनकी सैलरी रोक दें।
इस अवसर पर समस्त जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व सामाजिक सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहें।
