कलेक्टर कार्यालय में 78 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

(झाबुआ)  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नेहा मीना के द्वारा कलेक्टर कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया एवं सभी के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। कलेक्टर ने अनेकता में एकता के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में मुक्त किया। कलेक्टर नेहा मीना ने आजादी के 78 वे स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री सत्यनारायण दर्रो, संयुक्त कलेक्टर श्री अक्षयसिंह मरकाम एवं बड़ी संख्या में सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर कार्यालय के गार्डन परिसर की विशेष साज-सज्जा की गई थी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें