अहीरखेड़ा हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य 15 अगस्त पर सम्मानित
(खरगोन)शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अहीरखेड़ा के प्राचार्य श्री सुरेन्द्र सिंह पंवार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय समारोह में तहसील मुख्यालय भीकनगांव में पूरे जिले में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाली एकमात्र हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्य के रूप में एसडीएम श्री बीएस कलेश, विधायक श्रीमती झूमा सोलंकी, जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अहीरखेड़ा हायर सेकेण्डरी स्कूल विगत 13 वर्षाें से कक्षा 12वी का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देकर विगत चार वर्षाें से 12 वी कक्षा में दर्ज सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हो रहे है। विगत वर्ष 2023 में भी संस्था की छात्रा ने जिले की मैरिट सूची में विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त कर इस वर्ष वही बालिका एमबीबीएस के लिए चयनित हुई है।
