कलेक्टर ने शहर का औचक निरीक्षण किया, क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
साफ-सफाई संबंधी तमाम कार्य सुबह 9 बजे के पहले पूरे हों – कलेक्टर
कलेक्टर श्री सिंह ने औचक निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई संबंधी तमाम कार्य नगर पालिका अमले के द्वारा हर रोज सुबह 9 बजे से पहले पूरे हो जाएं की व्यवस्थाएं क्रियान्वित कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने विदिशा सब्जी मंडी में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विक्रेता कचरे का संग्रह डस्टबिन में करेंगे और नगर पालिका का अमला आकर इन डस्टबिनों (डिब्बा) में रखे कचरे को नियत स्थलों पर भण्डारित हेतु ले जाने का कार्य करेगा।
कलेक्टर श्री सिंह ने मौके पर मौजूद पूर्व सब्जी मंडी अध्यक्ष श्री मनोज पोरिया को साफ-सफाई की व्यवस्थाओं के क्रियान्वयन में स्थानीय स्तर पर पहल करने तथा जिन व्यापारियों के द्वारा डस्टबिन (डिब्बा) में कंचरा संग्रहित नहीं किया जाता है उनके खिलाफ आर्थिक पेनाल्टी लगाए जाने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने सभी सब्जी विक्रेताओं को मंडी परिसर में स्वच्छता संबंधी कार्यो में सहयोगप्रद करने के नवाचार को और आगे बढाने पर बल दिया है।
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने बस स्टेण्ड परिसर में भी स्वच्छता संबंधी कार्यों का जायजा लिया। यहां उन्होंने मुख्य नगरपालिका एवं अधीनस्थो को निर्देशित किया है कि बस स्टैण्ड परिसर में दो बार कचरा संग्रह के कार्य संबंधित नपा अमले के माध्यम से सुनिश्चित कराए जाए। उन्होंने कहा कि हर रोज रात में कचरा उठाने का कार्य कर रहे हैं ठीक उसी प्रकार दोपहर तीन बजे भी साफ-सफाई के कार्य संपादित कराए जाएं।
कलेक्टर श्री सिंह ने बस स्टेण्ड परिसर में हाई मास्क की लाइट चालू पाए जाने पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया है कि हर रोज समय पर स्ट्रीट लाइट व हाई मास्क की लाईटे चालू की जाए और बंद करने का कार्य भी किया जाए ताकि विद्युत के अपव्यय को रोक कर नगरपालिका पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक भार को रोका जा सकें। उन्होंने संबंधित इंजीनियरों को भी उपरोक्त कार्य की सतत मानिटरिंग करने और ठेकेदार द्वारा जिन क्षेत्रो में लाइट व्यवस्था की टेस्टिंग की जा रही है उन ही क्षेत्रों में ही लाइट चालू रखें। सम्पूर्ण शहर में दिन के नौ-दस बजे तक लाईटे चालू रखने का क्या औचित्य है।
कलेक्टर श्री सिंह ने डंडापुरा में नपा के द्वारा कचरा संग्रह के लिए किए गए प्रबंधो का भी जायजा लिया। यहां उन्होंने कहा कि सड़क पर कचरा भण्डारित कर परिवहन कराना उचित नहीं है। अतः यहां पर कचरा वाहन पूर्व से खडे रहें ताकि शहर के अन्दर का कचरा लेकर आने वाले वाहनो को सड़क पर डम्प ना करना पडें़ंें उन्होंने कहा कि सडक यातायात के लिए है। हम आवागमन को प्रभावित करते हैं वहीं वायु पर्यावरण को भी प्रदूषित करने में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार है।
कलेक्टर श्री सिंह ने डंडापुरा में स्थित नगरपालिका गैरेज का भी निरीक्षण किया। यहां रोड क्लीनर मशीन खडी पाए जाने पर उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि इसका उपयोग सड़को की साफ सफाई में किया जाए खासकर फ्लाईओवर, ब्रिज सड़को पर अनिवार्य रूप से किया जाए। यहां उन्होंने घरांे से पानी सडकों पर गिरता पाए जाने पर संबंधितों को सूचित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि सुधार नहीं होता है ऐसे भवन स्वामित्वो के खिलाफ आर्थिक पेनाल्टी दंड कार्यवाही संपादित की जाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने डंडापुरा में पशुओं को चारा खिलाने वालांे से कहा कि वे सडकांे पर मवेशियो को चारा ना डालें इससे यातायात प्रभावित होता है वहीं कभी भी किसी भी प्रकार की अप्रिय दुर्घटना भी घटित हो सकती है नगर के जिन नागरिकों को पशुओं को चारा खिलाना है वे गौ-शाला में पहुंचकर गौ-वंशो को चारा वितरित करें।
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने डंडापुरा के कुंआ व नाले की साफ सफाई के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने कांच मंदिर रेल्वे स्टेशन चैराहे का भी भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाआंे का जायजा लिया। उन्होंने जीर्णशीर्ण भवनो को डिस्मेंटल कराने के निर्देश दिए है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी के द्वारा बताया गया कि बार-बार नोटिस देेने के बावजूद मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है ततसंबंध में डिप्टी कलेक्टर श्री संतोष बिटौलिया को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु ताकिद किया गया है। कांच मंदिर से रेल्वे स्टेशन की तरफ सड़क पर आवागमन प्रभावित ना हो इसके लिए दुकानदारो को पार्किग स्थल चिन्हांकित कराने के निर्देश दिए वहीं पूर्व में जहां वाटर फुहारा स्थापित थे के सौंदर्यकरण कार्यो पर बल दिया है। कलेक्टर श्री सिंह ने पुरानी कृषि उपज मंडी का भ्रमण कर जायजा लिया और नवीन कृषि उपज मंडी में व्यापारियों के शिफ्टिंग के संबंध में क्रियान्वित कार्यवाही के अद्यतन डाटा प्रस्तुत करने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए गए है। भ्रमण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री संतोष बिटौलिया, तहसीलदार डाॅ अमित सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अनिल बिदुआ के अलावा निकाय के अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
