ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग मुरैना की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

(मुरैना)  ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग मुरैना में पदस्थ समस्त सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों की दक्षता में बढ़ोत्तरी के लिये अधीक्षण यंत्री श्री आरसी जाटव की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन जिला पंचायत के सभागार मुरैना में मंगलवार को किया गया। प्रशिक्षण में अधीक्षण यंत्री श्री आरसी जाटव ने तकनीकी मापदण्डों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराये जाने के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यपालन यंत्री श्री आर.आर. सुमन ने भवन निर्माण की बारीकियों को विस्तार से बताया। निर्माण कार्यो में लगने वाली सामग्रियों के परीक्षण का प्रशिक्षण उपयंत्री श्री प्रवीण शर्मा ने दिया। रोड़ व पुल-पुलियों के संबंध में श्री हेमंत नरवरिया ने विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में उप संभाग मुरैना व जौरा के अनुविभागीय अधिकारी श्री ध्वनित मिश्रा, श्री हेमंत परसेडिया, समस्त जनपद पंचायत से सहायक यंत्री, उपयंत्री ने प्रशिक्षण का लाभ लिया। कार्यक्रम का संचालन कार्यपालन यंत्री श्री आर.आर. सुमन ने किया। अंत में सभी अभियंताओं को प्रशिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें