कलेक्टर ने सुनी लोगों की शिकायतें, निराकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई
(शहडोल) कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए हुए लोगों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में द्रोपती सिंह निवासी ग्राम पचड़ी, ददरा टोला विकासखण्ड सोहागपुर जिला शहडोल ने आवेदन देकर बताया कि मेरी दशवीं एवं बारहवीं की अंकसूची में मेरा नाम द्रोपदी सिंह दर्ज है तथा मेरे आधार कार्ड में द्रोपती सिंह गोड़ दर्ज हैं। जबकि मेरा सही नाम द्रोपती सिंह है। उन्होनें बताया कि मैंने कई बार आधार कार्ड के नाम में सुधार करवाया है लेकिन फिर भी मेरे आधार कार्ड में नाम अभी तक नहीं सुधर पाया है। उनका कहना था कि उनके आधार कार्ड में सही नाम द्रोपती सिंह दर्ज करवा दिया जाए। जिस पर कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जनसुनवाई में श्रीमती रामलली नट पति स्वर्गीय श्री संतोष नट निवासी ग्राम पंचायत खरला जनपद पंचायत बुढ़ार ने आवेदन देकर बताया कि मेरे पति स्व0 श्री संतोष नट की मृत्य 15 नवम्बर 2016 को हो हुई थी। मुझे मेरे पति के मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता हो रही है। मैनें मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए कई बार ग्राम पंचायत में आवेदन भी दिया है लेकिन अभी तक मुझे मेरे पति का मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिला है। उनका कहना था कि उनके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा दिया जाए। जिस पर कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जनसुनवाई में अन्य शिकायतों की भी सुनवाई की गई तथा निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए। जन सुनवाई में डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती एन्टोनिया एक्का, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनन्द राय सिन्हा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
