राष्ट्र सेविका समिति द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव
(खरगापुर) नगर खरगापुर में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा रक्षाबंधन उत्सव शाखा में ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर बहनों ने अपने नगर खरगापुर के पुलिस थाना जाकर थाना प्रभारी मनोज द्विवेदी एवं सभी पुलिस भाइयों को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। थाना प्रभारी एवं समस्त पुलिस भाइयों ने वचन दिया कि सभी बहनों की रक्षा एवं नगर सुरक्षा के लिए तत्पर खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम राष्ट्र सेविका समिति की नगर प्रमुख राशि असाटी के नेतृत्व में यह उत्सव मनाया गया जिसमे सभी बहने ज्योति , अधिश्रि , कृष्णा, खुशी , परी , काजल , नैंसी मानवी , संस्कृति राजनंदनी, नेंसी , अनन्या और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से खण्ड शारीरिक शिक्षण प्रमुख जमुना , नगर कार्यवाह शिवम असाटी , नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख धर्मेंद्र जी , नगर बाल्यकार्य प्रमुख हरीश उपस्थित रहें।
✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
टीकमगढ़
