स्तनपान की जागरूकता के लिए आंगनवाडी केन्द्रों में कार्यक्रम

(सतना) विश्व स्तनपान सप्ताह अंतर्गत 1 से 7 अगस्त 2024 तक जिले के सभी 2054 आंगनवाडी केन्द्रों में स्तनपान को बढावा देने एवं समुदाय में जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास सौरभ सिंह द्वारा बताया गया कि जिले में अभियान को आगे बढाते हुए 22 एवं 23 अगस्त को भी सभी आंगनवाडी केन्द्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें धात्री माताओं, गर्भवती महिला, परिवार के सदस्यों एवं पुरूषों को शामिल करते हुये आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा स्तनपान के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम में सभी को जानकारी देते हुए बताया कि मॉ का दूध बच्चे के लिये अमृत के समान है। नवजात को जन्म से 1 घंटे के अंदर मॉ का पहला गाढा दूध अवश्य पिलाएं। छः माह तक केवल माह का दूध ही बच्चे का सम्पूर्ण आहार है। मॉ का दूध बच्चे का पहला टीकाकरण भी है। छः माह से 2 वर्ष तक स्तनपान के साथ बच्चे को ऊपरी आहार देना चाहिए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें