शासकीय महाविद्यालय मड़वास में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कार्यक्रम सम्पन्न
(सीधी) शासकीय महाविद्यालय मड़वास जिला सीधी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उल्लेखनीय है कि भारत के चंद्रयान -3 मिशन की स्वर्णिम सफलता के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर यह घोषणा की थी कि अब से हर साल 23 अगस्त के दिन को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय में भौतिकी के अतिथि विद्वान डॉ कमलेश जायसवाल ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। द्वितीय वक्ता के रूप में डॉ राजेश पटेल ने इसरो के इतिहास और उसकी उपलब्धियो की चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन डॉ दीपक अग्निहोत्री ने किया।
इस कार्यक्रम को मनाने का उद्देश्य भावी पीढ़ी और युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र से जोड़ने के लिए प्रेरित करना है। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ संगीता मिश्र, डॉ अनुराग तिवारी, डॉ पंकज मिश्रा, डॉ अमिता खरे, श्री प्रवीण साकेत, श्री दीपराज प्रजापति, डॉ संध्या वर्मा सहित महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
